प्रांतीय वॉच

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में संस्थागत प्रसव लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश टीकाकरण कार्यक्रम को नियमित रूप संचालित करने के निर्देश

Share this

बीजापुर ब्यूरो (समैया पागे) l कलेेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर प्रदीप वैद्य प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक जिला चिकित्सालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सेक्टरवार समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान घर में प्रसव को बंद करने एवं सभी प्रसव कोेेेे संस्थागत् प्रसव के रूप में कराने हेतु निर्देशित किया गया। सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि एक-एक प्रसव को संस्थागत प्रसव के रूप में ही कराया जाये। सभी उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को पूर्ण किया जाये। अगली बैठक में पुनः इसकी समीक्षा ग्रामवार की जायेगी।बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ अभय प्रताप सिंह तोमर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम राजीव रंजन मिश्रा, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त जिला नोडल अधिकारी, समस्त विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम और सेक्टर सुपरवाईज़र उपस्थित थे। बैठक के अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु समन्वय के साथ दायित्व निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए गए। वहीं आयुष्मान भारत के तहत् पंजीयन से वंचित सभी व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड प्रदाय हेतु पंजीकृत किये जाने के निर्देश दिये गए। इस दिशा में मैदानी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने कहा गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *