मुंबई: बॉलीवुड के कई कलाकार इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं, जिसको लेकर वे लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलवुड सिंगर “यो यो हनी सिंह” के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने “घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम” के तहत मामला दर्ज कराया है। मामला आज सुश्री तानिया सिंह के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तीस हजारी कोर्ट के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है। मामले में कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। कोर्ट शालिनी तलवार के पक्ष में अंतरिम आदेश भी पारित किया, जिसमें हनी सिंह को पत्नी के साथ संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति आदि का निपटान करने से रोक लगा दिया है।
मुश्किल में फंसे Yo Yo Honey Singh, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराया मामला
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/08/hani.jpg)