अंबिकापुर । संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर के नए कुलपति प्रोफेसर अशोक सिंह ने सोमवार को कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया। लगभग दो वषोर् से संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर स्थाई नियुक्ति का मामला अटका हुआ था। पिछले दो वषोर् से सरगुजा कमिश्नर को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। नियमित कुलपति की पदस्थापना नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय का कामकाज भी प्रभावित हो रहा था। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की पहचान एक ऐसे विश्वविद्यालय के रूप में बनती जा रही थी, जहां एक के बाद एक तीन आइएएस अधिकारियों को प्रभारी कुलपति के रूप में पदस्थ किया गया था। पहले इमिल लकड़ा फिर डा.संजय अलंग और वर्तमान में सरगुजा कमिश्नर जिनेविवा किंडो, विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति का काम संभाल रही थी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सत्तासीन होने के बाद संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर के कुलपति प्रोफेसर रोहिणी प्रसाद को राज्य सरकार द्वारा हटा दिए जाने के बाद से यह पद खाली था। सोमवार दोपहर बाद नए कुलपति प्रोफेसर अशोक सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां कुलसचिव विनोद एक्का सहित अन्य अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों की जानकारी लेने के साथ यहां शैक्षणिक गतिविधियों पर भी चर्चा की।
नए कुलपति प्रोफेसर अशोक सिंह ने किया पदभार ग्रहण
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/08/kul.jpg)