प्रांतीय वॉच

तीन पंचायतो के बीच मे फसा मैंनपुर के वार्ड जयंतीनगर व शांतिनगर मे फैली कीचड़ रहवासी परेशान

Share this
  • मैनपुर बजरंग दल द्वारा किया जायेगा आंदोलन

पुलस्त शर्मा/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर खुर्द के वार्ड 19 और 20 जो ग्राम पंचायत मैनपुर खुर्द, हरदीभाठा और मैनपुर कला के बीच बसे होने के कारण समस्याओ का निर्धारण नही हो पाता और एक दुसरे पंचायत क्षेत्र होने का हवाला देते हुए यहां के विकास कार्यो पर अनदेखी किया जा रहा है। इन दोनो मोहल्लो मे बरसात के दिनो मे पानी की समुचित निकासी नही हो पाता है जिसके कारण गलियों मे सिर्फ कीचड़ का साम्राज्य रहता है और यह समस्या पिछले कई वर्षो से बनी हुई मोहल्लेवासी बेहद परेशान है जिन्हे संक्रमित बिमारियों का खतरा भी बना रहता है। मैनपुर के वार्ड नं 19 और 20 के रहवासी दलदल कीचड़ से बेहद परेशान जैसे ही बरसात का मौसम आता है वार्ड नं 19 और 20 के गली कीचड़ों से भर जाता है जहां आने जाने वाले राहगीरो व मोहल्लेवासी को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है जबकि मोहल्लेवासियों द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इस संबंध मे गुहार लगाया जाता है तो उनके द्वारा हमारा मोहल्ला और हमारे पंचायत क्षेत्र मे नही होने का पल्ला झाडते इतिश्री कर दिया जाता है। मैनपुर के बड़े मोहल्ला होने के साथ जयंती नगर शांति नगर मोहल्लो में सीसी रोड निर्माण की घोषणा करने वाले चुने हुए प्रतिनिधि इस समस्या का वैकल्पिक व्यवस्था तक नही कर पा रहे है। मोहल्लेवासियों द्वारा सरपंच को कई बार बोलने के बाउजूद अभी तक न रेत डाले न मुरुम ऐसे में ग्रामीण नाराज है। इस संबंध मे राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष यीसु शर्मा ने कहा कि जयंती नगर एवं शांति नगर मोहल्ले की गलिया हर वर्ष एक- एक फीट कीचड़ से लथपथ रहती है जिनको लेकर चुने हुए जनप्रतिनिधियों को कोई मतलब नही है तभी तो इस समस्या का कोई हल नही निकाला जा रहा है। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष यीसु शर्मा ने कहा है कि अगर सात दिन के भीतर अगर कीचड़ वाले स्थानों पर रेत या मुरुम नहीं डाला गया तो उग्र आंदोलन की जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *