प्रांतीय वॉच

निजी विश्वविद्यालय आईएसबीएम पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Share this
  • एबीव्हीपी ने किया कलेक्ट्रेट घेराव

किरीट ठक्कर/गरियाबंद। जिले के छुरा तहसील अंतर्गत ग्राम कोसमी नवापारा में संचालित निजी विश्वविद्यालय आईएसबीएम पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं ने आज उग्र प्रदर्शन करते हुये कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर दिया। एबीव्हीपी के छात्रों ने इस मामले पर पहले भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुरा तथा कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की थी। किसी तरह की कार्यवाही अमल में ना आती देख परिषद के छात्रों ने आज उग्र प्रदर्शन करते हुये आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के विरुद्ध नारे बाजी की साथ ही कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर दिया।

सजायाफ्ता को डीसीए का डिप्लोमा दिये जाने का मामला
कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान अभाविप के छात्रों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और जिले के छुरा ब्लॉक में चल रहे आईएसबीएम यूनिवर्सिटी को बंद करने की मांग की। अभाविप के जिला संयोजक अनंत सोनी के अनुसार आईएसबीएम यूनिवर्सिटी द्वारा, सिवनी खुर्द लालबाग राजनांदगांव निवासी बलराम साहू पिता चेतन साहू जो कि वर्ष 2004 से उम्रकैद का कैदी रहा है, को वर्ष 2018 में बिना प्रशासनिक अनुमति तथा बिना परीक्षा दिलाये डीसीए का प्रमाणपत्र दे दिया। इससे जाहिर की इस विश्वविद्यालय द्वारा फर्जी डिप्लोमा डिग्री बांटी जाती है। इस तरह की कार्यविधि से प्रतिभाशाली मेहनतकश छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। कलेक्टरेट घेराव के दौरान जिला संयोजक अनंत सोनी विभाग छात्र प्रमुख खुशबू चंद्राकर विभाग संयोजक वेद प्रकाश साहू विभाग संगठन मंत्री चंदराम साहू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम वर्मा, दीपक सिन्हा गरियाबंद नगर मंत्री शैलेंद्र देवांगन, भिषेक पांडे राजिम नगर मंत्री डीकास देवांगन भूपेंद्र सिन्हा, नरेंद्र साहू, क्षितिज तिवारी रंजन खिलेश सिन्हा ,अंशु झा जयप्रकाश कुटारे एकलव्य शर्मा यस कहार गौरव घाटगे राजा दुबे विजय राजपुत, नवीन सिन्हा, सौरभ साहू आदि सक्रिय रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *