प्रांतीय वॉच

कलेक्टर ने किया गुरूर विकासखण्ड के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन और विक्रय की गहन समीक्षा

Share this

सन्नी खान/बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज विकासखण्ड मुख्यालय गुरूर के जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में गुरूर विकासखण्ड के सक्रिय गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत् खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट व सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन और विक्रय की गहन समीक्षा की। उन्होनंे कहा कि गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत् क्रय किए गए गोबर से अब तक उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय इस माह के अंत तक शतप्रतिशत सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिन गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन एवं विक्रय की प्रगति अच्छी है, वहां के प्रभारी अधिकारियों की सराहना की और जिन गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन व विक्रय की प्रगति संतोषप्रद नहीं है, वहॉ के प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। मैदानी अधिकारी आपसी समन्वय से इसका क्रियान्वयन जिम्मेदारीपूर्वक करें।

कलेक्टर ने गौठानों में संचालित किए जा रहे विभिन्न आजीविका संर्वधन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि गुरूर विकाखण्ड के विभिन्न गौठानों के परिसर में सब्जी उत्पादन, मुर्गीपालन, तार फेेंसिंग निर्माण, दोना पत्तल निर्माण, पेवर ब्लॉक निर्माण, फाइल पेड निर्माण आदि गतिविधियां संचालित की जा रही है। कलेक्टर ने उक्त गतिविधियों के अतिरिक्त भी अन्य आयमूलक गतिविधियों से स्वसहायता समूहों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठानों में आजीविका संवर्धन संबंधी विभिन्न गतिविधियां सतत् रूप से जारी रहे। उन्होंने गौठानों के चारागाह में मवेशियों के लिए हराचारा उत्पादन की जानकारी ली और कहा कि हराचारा का उत्पादन स्वसहायता समूह के माध्यम से नियमित रूप से किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के लाभ से किसानों को अवगत कराएॅ तथा उन्हें योजना का लाभ लेने प्रेरित करें। बैठक में जिला पंचायत कीे मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, गुरूर एस.डी.एम. एवं जनपद पंचायत गुरूर के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर सहित कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी, संबंधित गौठानों के नोडल अधिकारी, पंचायत सचिव और सहकारी समिति प्रबंधक आदि उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *