प्रांतीय वॉच

तहसील साहू समाज की प्रथम बैठक सम्पन्न

रवि सेन/बागबहरा : तहसील साहू संघ बागबाहरा का निर्वाचन के बाद प्रथम बैठक बागबाहरा साहू भवन में रखा गया। सर्व प्रथम माता कर्मा  की आरती कर बैठक आरम्भ किया गया। अतिथि स्वागत के पश्चात प्रमुख वक्ताओं के द्वारा सामाजिक विकास और उत्थान पर अपना उद्बोधन दिए।इस बैठक में सामाजिक विकास के साथ सामाजिक रीति रिवाज को प्रत्येक समाजजन तक सही तरीके से पालन करने हेतु दिशा निर्देश बताए गए। वार्षिक आय ब्यय पढ़कर सुनाया गया। साथ ही विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा किया गया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष धरम दास साहू तहसील अध्यक्ष भेखलाल साहू, सभापति रामरतन साहू ,सरंक्षक भुवन साहू , तहसील उपाध्यक्ष तुला राम साहू, मोनिका साहू ,ममता साहू , डॉ. लक्ष्मण साहू ,मोती साहू तहसील उपाध्यक्ष पिथोरा, गिरजा साहू ,कार्यकारी महिला अध्यक्ष, भुवन साहू ,नारायण साहू ,गोबिंद साहू ,लक्ष्मण साहू, पोखराज साहू ,रामसिंह साहू, संजू साहू, प्रेम साहू ,जगदीश साहू, भाविक सार्वा , शुकदेव साहू,  शिव साहू,के, पी ,साहू,डॉ उदयराम राम साहू, संजय साहू,के साथ तहसील एवं परिक्षेत्र के सम्मानीय पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *