पुलस्त शर्मा/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 3 किलोमीटर दूर मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग 130 सी मां भगवती मंदिर मोड़ पर आज बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उछलकर फरसा झाड़ में जा अटका जिसे राहगीरो की मदद से झाड़़ काटकर नीचे उतारा गया कार मे सवार दोनो व्यक्ति ठीक है। राहगीरो से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को दोपहर 3.00 बजे के आसपास रायपुर निवासी प्रदीप पाल सिंह उम्र 48 वर्ष एवं साथी अभिषेक जगेला उम्र 21 वर्ष सीजी 04 एल ओ 8579 रायपुर से जूनागढ़ जा रहे थे कि मैनपुर से 3 किलोमीटर आगे मां भगवती मंदिर के समीप मोड़ पर सड़क पार कर रही मवेशियों को बचाते बचाते तेज रफ्तार कार फिल्मी स्टाइल से सड़क से उछल कर 10 फीट उंचा फरसा झाड़ पर जा अटका हालांकि छोटा झाड़ होने की वजह से दोनों कार सवार को खरोच तक नहीं आई जिन्हें राहगीरों की मदद से नीचे उतारा गया पश्चात प्राथमिक उपचार किया गया।
तेज रफ्तार कार सड़क से उछलकर झाड़ मे लटका

