प्रांतीय वॉच

सदर जैन मंदिर में साध्वीवृंदों का मंगल प्रवेश आज

Share this
  • परम पूज्य साध्वी मनोरंजनाश्री, प.पू. साध्वी सुभद्राश्री, प.पू. साध्वी शुभंकराश्री के वर्षावास का श्रीसंघ को मिला सौभाग्य

खेमराज/रायपुर : सदरबाजार जैन मंदिर में इस वर्ष आचार्य भगवंत मणीप्रभसूरीश्वर महाराज साहब की आज्ञा से छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणी प.पू. साध्वी मनोहरश्रीजी महाराज साहब की शिष्या मंडल प्रमुखा साध्वी मनोरंजनाश्री, साध्वी सुभद्राश्री एवं नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकराश्री के वर्षावास चातुर्मास का सौभाग्य श्रीसंघ को प्राप्त हुआ है. साध्वीवृंदों की मंगल प्रवेश यात्रा कल गुरुवार, 15 जुलाई को प्रात: 8.36 बजे विवेकानंद नगर स्थित श्रीज्ञान वल्लभ उपाश्रय से प्रारंभ होकर सदर बाजार जैन मंदिर पहुंचेगी. जहां चार माह चातुर्मासिक आराधना का क्रम चलेगा. जिसके अंतर्गत प्रतिदिन प्रात: 5.45 से 6.45 बजे तक कर्म विज्ञान पर स्वाध्याय कक्षा एवं प्रात: 8.45 से 9.45 बजे तक आध्यात्मिक प्रवचन होंगे. प्रात: 10 से 11 बजे तक जीवन विज्ञान पर पुन: स्वाध्याय एवं दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक सूत्र एवं उनके अर्थ पर साध्वी भगवंत द्वारा स्वाध्याय कक्षा ली जाएगी. सभी अनुष्ठान श्री जैन श्वेताम्बर चातुर्मास समिति-2021 एवं श्रीऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में होंगे. साथ ही इस वर्ष सोने पर सुहागा स्वरूप सदर जैन मंदिर में 14 अगस्त से नवकार दरबार सजाया जाएगा. इस 25वें रजत वर्ष के नवकार दरबार में प्रतिदिन रात्रि 8.15 से 9.15 तक कलात्मक मंदिर में विराजित रत्नमय प्रतिमा के समक्ष नवकार जाप किया जाएगा.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *