प्रांतीय वॉच

नितेश सिंगरौल संकुल शैक्षिक समन्वयक लिम्हा तखतपुर की गूँज नीति आयोग तक

Share this

संतोष ठाकुर/तखतपुरl नितेश सिंगरौल संकुल शैक्षिक समन्वयक लिम्हा तखतपुर की गूँज नीति आयोग तकl दिनाँक 13/07/2021 को कोरोना आपदा काल में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में चल रहे पढ़ाई तुंहर दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत मोहल्ला क्लास के संचालन व आकलन के सम्बन्ध में मार्गदर्शन देने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् द्वारा राज्य स्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया था।प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला, सचिव डॉ कमलप्रीत,एस.सी. ई.आर. टी.के डायरेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में हुए वेबिनार में प्रत्येक संभाग से एक एक संकुल प्रभारी को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया था।बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे संकुल लिम्हा के ऊर्जावान संकुल शैक्षिक समन्वयक नितेश सिंगरौल ने बताया कि कैसे उन्होंने पिछले वर्ष आपदा के समय में सक्रिय एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का एक समूह “कैप्टेन कूल ग्रुप” बनाकर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया था lजिसमे कैप्टन कूल ग्रुप – टीचर्स कंसोट्रीयम , मैं और मेरे साथी अभियान से मोबाईल विहीन बच्चों को ऑनलाईन क्लास से जोड़ना, ऑनलाईन क्लास से बच्चों को जोड़ने हेतु प्रत्येक सप्ताह रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, शिक्षा सारथी के रूप में गांव के शिक्षित युवाओं के माध्यम से सफल मोहल्ला क्लास का संचालन, यूथ क्लब गठन कर किस्सा पढबो आगु बढबो कार्यक्रम, कार्यपूर्णता प्रतिवेदन जैसे विभिन्न नवाचारों के विकासखंड में संचालन के बारे में वेबिनार में जानकारी दिए।कैप्टन कूल ग्रुप के उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि इस ग्रुप के द्वारा किये गए नवाचारों की गूँज नीति आयोग तक सुनाई दी थी और माननीय मुख्यमंत्री जी तथा माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी प्रसंशा की थी। सिंगरौल जी सतत बच्चों की शिक्षा के प्रति समर्पित होकर कार्य करते हुए नितनवाचारों से संज्ञानात्मक एवं सहसंज्ञानात्मक क्षेत्र में छात्रों का सर्वांगीण विकास कर रहे है के साथ हमारे बिलासपुर संभाग को एक नया पहचान मिला। इनके वेबिनार में बिलासपुर संभाग के प्रतिनिधित्व करने पर शिक्षा विभाग के विकासखंड सहीत जिले के अधिकारी शिक्षक साथियों में हर्ष l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *