यामिनि चंद्राकर/छुरा : ग्राम पंचायत कुंडेल के युवाओं ने एक नई पहल की शुरुआत करते हुए आज रविवार के दिन नदी किनारे 200 नग छायादार व फलदार पौधा वृक्षारोपण किया गया। युवाओं ने कहा कि जिस तरह हमने वृक्ष लगाया है उसी तरह हम सभी वृक्ष की देखभाल भी करेंगे यही हमारा संकल्प है। जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि वृक्ष लगाना बहुत ही अति आवश्यक है, वृक्ष लगाने से हम सभी को फायदा है। साहू ने आगे कहा कि वृक्षारोपण को एक संकल्प लेकर करना चाहिए, वृक्ष लगा कर उनका देखभाल भी करना जरूरी है। जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रिकेश साहू,स्थायी आमंत्रित सदस्य विरेंद्र साहू,सरपंच प्रतिनिधि राजेश सिन्हा, मनहरण सिन्हा,सह सोशल मीडिया प्रभारी लिकेश्वर साहू, सक्षम युवा ग्रुप के सदस्य प्रकाश चक्रधारी,भेखलाल सिन्हा, रमेश सिन्हा, लक्ष्मण सिन्हा, नितेश सिन्हा, देवलाल सिन्हा, तीरथ दीवान, गुलशन सिन्हा, खिलेन्द्र सिन्हा, राहुल सिन्हा खिलेस्वर सिन्हा ,गोपाल चक्रधारी, देवेंद्र चक्रधारी,मोहित निषाद, दिनेश यदु,सोमन यदु,सहित ग्रुप के सदस्य एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत कुण्डेल में सक्षम युवा ग्रुप के द्वारा 200 नग छायादार व फलदार पौधा नदी किनारे वृक्षारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया
