प्रांतीय वॉच

आंधी तूफान में गिरा बबूल का पेड़ युवक बाल बाल बचा

Share this

संजय महिलांग/नवागढ़: नगर पंचायत नवागढ़ में आज शाम हुए तेज आंधी तूफान और बारिश में बेमेतरा रोड पर गैस एजेंसी के पास एक पुराना बबूल का पेड़ बीच रोड में गिरने के कारण एक बाइक सवार युवक बाल-बाल बचा । नगर पंचायत की जेसीबी के माध्यम से उक्त पेड़ को हटाया गया तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ। अभी तो बरसात शुरू हुआ है रोड किनारे बहुत सारे पुराने पेड़ हैं जिसे समय रहते काटने की जरुरत है वरना कोई अप्रिय घटना घट सकता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *