टीकम निषाद/देवभोग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गांव के बच्चों को फराटे दार इंग्लिश शिक्षा देने की मंशा पर पानी फेरने वाले शिक्षा विभाग अधिकारियों की कल प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से शिकायत करने की तैयारी में है। क्योंकि मुंगेली बिलासपुर सहित बड़े बड़े जिलों के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है। लेकिन अब तक गरियाबंद जिले में संविदा शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पाया है। और मजबूरी के चलते शासकीय स्कूलों के शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति में लिया जा रहा है। ऐसे में उन शासकीय स्कूली छात्राओं की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित होगी ।जिससे नाराज एनएसयूआई अध्यक्ष महेश नागेश सहित कई पदाधिकारी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी मंत्री प्रवास के दौरान शिकायत करने की बात कह रहे हैं। अधिकारियों की उदासीनता रवैया से ना संविदा शिक्षकों की भर्ती हुआ है ।और ना प्रतिनियुक्ति के लिए कोई विकल्प है । क्योंकि देवभोग ब्लॉक पहले से शिक्षकों की किल्लत से जूझ रहा है। ऐसे में शासकीय शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति में लेना गरीब बच्चों की पढ़ाई को बाधित करने के समान माना जा रहा है। एनएसयूआई अध्यक्ष महेश नागेश के अनुसार अधिकारियों की मंशा समझ से परे है। क्योंकि पहले तो शासकीय कन्या शाला भवन को चयन किया गया ।तत्पश्चात उक्त स्कूल के शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति में लेने की तैयारी है ।ऐसे में कन्या शाला के सैकड़ों छात्रों का पढ़ाई किस तरह हो सकता है। फिर भी शिक्षा विभाग अधिकारी भूपेश बघेल की स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से अपनी पीठ थपथपाने के लिए कन्या शाला की पढ़ाई में कांटे मारी कर रहे हैं। जिससे पालको एवं पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसलिए सीधा मंत्री से शिकायत कर संविदा शिक्षक को की भर्ती जल्द से जल्द करने और अन्य भवन को चयन करने की अपील करेंगे ।ताकि कन्या शाला और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्राओं की पढ़ाई सत प्रतिशत हो सके ।
सवालों के घेरे में रही शिक्षा विभाग अधिकारियों की मंत्री से होगी शिकायत

