प्रांतीय वॉच

विधायक सांसद मंत्री को सौंपेंगे स्मरण पत्र: पी के हिरवानी

Share this
कमलेश रजक/मुंडा : छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बलौदाबाजार भाटापारा के जिला अध्यक्ष पीके हिरवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा 4 जुलाई दिन रविवार को आपातकालीन बैठक लेकर लिए गए निर्णय अनुसार पूरे जुलाई माह में सांसद मंत्री  विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के जिले में प्रवास पर जिला मुख्यालय तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय में 1 जुलाई 2021 को  मुख्यमंत्री के नाम लंबित महंगाई भत्ते की मांग हेतु सौपे गए ज्ञापन का स्मरण पत्र बनाकर स्मरण पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया है। जिले के सभी पदाधिकारियों को सूचना दी जा रही है तथा जिले के सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि उनके तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय में सांसदों मंत्रियों विधायकों जनप्रतिनिधियों का प्रवास हो तो तत्काल जिला मुख्यालय के पदाधिकारियों को सूचित करें एवं प्रांतीय निकाय के निर्णय अनुसार 1 जुलाई को सौंपे गए मांग पत्र के स्मरण पत्र बनाकर सौंपा जाना सुनिश्चित करें।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *