आफताब आलम/बलरामपुर : ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ कंप्यूटर ट्रेनिंग देने के लिए कदम बढ़ाया है जिससे ग्रामीण छात्र-छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से कंप्यूटर ट्रेनिंग मामूली शुल्क लेकर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा l जिसे छः जुलाई को फ्रेंड्स कंप्यूटर सेंटर चंद्रगढ़ में सामरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी के द्वारा उद्घाटन फीता काटकर किया गया उक्त सेंटर का संचालन ऑल मीडिया प्रेस के बलरामपुर जिला प्रभारी युवा राहुल चौधरी ने कैलाश राजवाड़े को कंप्यूटर ट्रेनिंग मुख्य प्रशिक्षक का भार सौंपा है l युवा कांग्रेस जिला के अध्यक्ष उक्त सेंटर युवा संचालकों की सोच को तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी l साथ ही उन्हें आश्वासन दीया की ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन जो भारत सरकार से रजिस्टर्ड संस्था है उसने बलरामपुर जिले में सामाजिक कार्य को बढ़ावा देने के लिए जो कदम बढ़ाया है उनको लेकर छत्तीसगढ़ शासन से यथासंभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा l नीरज तिवारी के उक्त आश्वासन पर उद्घाटन में उपस्थित ग्रामीण युवा छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त था l उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा अध्यक्ष नीरज तिवारी क्षेत्र क्रमांक 18 के बीडीसी सुकुल सहाय पैकरा जंगली मरकाम विकास पित्त रूस क्रिकेटटा व नवनियुक्त कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव व ऑल मीडिया प्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुदामा राजवाड़े के साथ-साथ काफी संख्या में ग्रामीण युवा छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे
युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम चंद्र गढ़ में फ्रेंड्स कंप्यूटर सेंटर का किया उद्घाटन

