किरीट ठक्कर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर के वार्ड नं 04 स्थित नया तालाब में सफाई अभियान चलाया। विगत 7 जून ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नया तालाब में वार्डों की नालियों का गंदा पानी आने को लेकर ही पालिका का घेराव किया था। आज यहाँ सफाई अभियान चलाकर कांग्रेसियों ने पुनः अपनी मांगों की ओर पालिका प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया है। इस सफाई अभियान के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाफिज खान , पार्षद देवकरण मरकाम विमला साहू ज्योति साहनी नीतू देवदास रितिक सिन्हा प्रतिभा पटेल पद्मा बाई यादव , सन्नी मेमन , ओम राठौर सुशील सोनी ( बाबा ) मुकेश रामटेके राजेश साहू नादिर कुरेशी शगुफ्ता रिजवी आदि श्रमदान करते नजर आये।
पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण, कांग्रेस कमेटी ने चलाया सफाई अभियान
