BREAKING CG NEWS

POLITICAL NEWS: बच्चों के प्रदर्शन पर बवाल! शिक्षा मंत्री बोले- ‘कांग्रेस करवा रही आंदोलन’

Share this

Uproar over children’s protest! Education Minister says, “Congress is orchestrating the agitation.”

POLITICAL NEWS: रायपुर. दिल्ली के जंतर-मंतर में नीट परीक्षा लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ़ में भी इसका प्रभाव दिख रहा है. Gen-Z के बाद, अच्छी शिक्षा, टीचरों की कमी जैसे मुद्दे पर पर अब Gen Alpha सड़कों पर उतर आए हैं. प्रदेशभर में स्कूली बच्चों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को उकसा कर कांग्रेस प्रदर्शन करवा रही है.

कांग्रेस पर लगाया आरोप

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अलग-अलग जिलों से सामने आ रहे स्कूली छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के कारण यह प्रदर्शन हो रहे हैं. बच्चों को आगे कर कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही है. सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है.

CG POLITICS: मुर्गा बनाम गधा! सोशल मीडिया पर कांग्रेस-भाजपा की ‘कार्टून वॉर’

कांग्रेस जनित प्रदर्शन : मंत्री गजेंद्र यादव

मंत्री गजेंद्र स्कूली छात्रों के प्रदर्शन को कांग्रेस जनित प्रदर्शन करार दिया और कहा कि सरकार प्रदेशभर में 8 हजार शौचालय का निर्माण करने वाली है. कांग्रेस श्रेय की राजनीति कर रही है. बच्चों को उकसा कर उनसे प्रदर्शन करवाया जा रहा है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *