- रविवार का दिन सुकमा नगरपालिका के लिए ऐतिहासिक दिन रहा
बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : मंत्री कवासी लखमा ,के अथक प्रयासों से सुकमा नगरपालिका सुकमा में रविवार को घडी टावर का भूमिपूजन विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश ने बताया कि सुकमा नगरपालिका को एक बहुत बड़ी सौगात घड़ी टॉवर के रूप में मिल रही है, जिससे सुकमा नगर को एक नई पहचान मिलेगी। सुकमा में सौंदर्यीकरण को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू बेहतर काम कर रहे हैं, जिससे सुकमा जिला मुख्यालय चमक रहा है। सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने भूमिपूजन के पश्चात कहा कि हम आभारी हैं मंत्री कवासी लखमा जी के जिन्होंने हमारी घड़ी टॉवर की माँगो पर सहमति जताई एवं तत्काल घड़ीटॉवर स्वीकृति प्रदान की। कोरोना काल में भी सुकमा नगरपालिका में हमने नगर को स्वच्छ एवं सौंदर्यीकरण पर काम किया है।आने वाले दिनों में विकास का बडा पिटारा खुलेगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष माहेश्वरी बघेल, भूतपूर्व अध्यक्ष करण सिंह देव,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव,जिला महामंत्री राजेश नारा,जिला महामंत्री छिन्दगढ़ नरेश राजेश चौहान ई ई अनिल राठौर, नगरपालिका इंजीनियर सौरभ कश्यप, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हुसैन बाबा, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय,उपजेल संदेशक मनोज चौरसिया, संयुक्त सचिव रम्मू राठी, मनोज गुप्ता,सुनील राठी जी,शेख सादिक,छिन्दगढ़ जनपद उपाध्यक्ष, नाजिम खान,विशाल शाह, एल्डरमैन दिनेश दास, रिंकू दास जी रामपुरम के सुकडा मरकाम, उपेन्द्र सेन समेत कई कांग्रेस के नेता कार्यकता मौजूद रहे।

