प्रांतीय वॉच

राज्य सरकार तत्काल यूरिया और अन्य कृषि पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करें: आशीष जैन

Share this
  • जनता कांग्रेस ने किया जिले में जांच दल का गठन 
  • जनता कांग्रेस ज़िले में युरिया,सु.फ़ॉस्फ़ेट, DAP, पोटाश,गिपसम, जिंकटेड पाउडर की उपलब्धता का गोदामों में जाकर भौतिक स्थल निरीक्षण करेंगे
  • खाद्य पदार्थों की कमी और कालाबाज़ारी की विस्तृत जानकारी जिला कलेक्टरों को राज्यपाल के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

संजय महिलांग/नवागढ : जनता कांग्रेस जोगी के बेमेतरा जिला अध्यक्ष आशीष जैन कहां की जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जी के निर्देश पर जिले के खाद्य गोदामों के निरीक्षण के लिए जांच दल का गठन किया गया है जो वर्तमान में जिले में यूरिया फास्फेट डीएपी पोटाश गिव सम की उपलब्धता का गोदामों में जाकर भौतिक स्थल निरीक्षण करेंगे जैन ने बताया कि आज दिनांक मंगलवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन गुरुवार 17 जून को और एक दिवसीय धरना शनिवार 19 जून को दोपहर 12:00 से 2:00 तक किया जाना निश्चित किया जाए जैन ने कहा कि ख़रीफ़ फसल-चक्र में बोवाई शुरू होने जा रही है लेकिन खुद को किसानों की हितैषी बोलने वाली माननीय श्री भूपेश बघेल की सरकार ने ख़रीफ़ चक्र के लिए GPM ज़िला के Markfed के गोदाम में मात्र 780 मेट्रिक टन यूरिया भेजा है जो कि पिछले वर्ष 4308.2 मेट्रिक टन की खपत का 8.37% ही है।आज जिले के Markfed और State Warehousing Corporation के सभी गोदाम कृषि पदार्थ की जगह शराब से भरे पड़े है और किसानों को मजबूरन यूरिया, फ़ॉस्फ़ेट जैसे कृषि पदार्थ कालाबजारियों से चौगुने दाम में ख़रीदना पड़ रहा है।यही हाल छत्तीसगढ़ के सभी ज़िलों का है।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) माँग करती है कि राज्य सरकार तत्काल यूरिया और अन्य कृषि पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

इस समस्या के निराकरण हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सात-दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। ज़िले में जाँच दल का गठन किया जा गया है।जो खाद्य पदार्थों की कमी और कालाबाज़ारी की विस्तृत जानकारी जिला कलेक्टरों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन में सौंपेंगे। ज्ञापन सौंपेने के पश्चात कृषि पदार्थों की कमी और व्यापक कालाबाज़ारी के विरुद्ध एक दिवसीय धरना भी किया जाएगा।
जांच दल में प्रमुख रूप से किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल उबा रन दास बर्मन संतोष चौहान मनोज नवरंगे रवि तिवारी राजू साहू अमन कोसले बालक दास सोनवानी सुरेंद्र नेगी शीतल साहू अनिल सिहोरे धनेश्वर वर्मा लालू वर्मा सुशील बंगाली राजीव जांघेल रहेंगे

जैन ने बताया
इस आंदोलन के लिए निम्नानुसार समय-सारिणी का निर्धारण किया गया है: जाँच दल के सदस्यों की घोषणा जिला अध्यक्ष द्वारा रविवार 13 जून को, गोदामों का स्थल निरीक्षण मंगलवार 15 जून को, कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन गुरुवार 17 जून को और एक दिवसीय सांकेतिक धरना शनिवार 19 जून को दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाना निर्धारित है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *