आफताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिला मुख्यालय में मुस्लिम समाज के अध्यक्ष ( सदर) का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए कमेटी के सदर का चुनाव बलरामपुर के आवाम के द्वारा कर लिया गया है नए सदर के रूप में युवा चेहरा सामने लाया गया जिसमें बेस्टो टेलर जफर उर्फ (राजन) को सदर बनाया गया है | विदित हो कि बलरामपुर फैजुल इस्लाम अंजुमन कमेटी के पूर्व सदर सलीम खान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कमेटी भंग हो गया था जिसे देखते हुए बलरमपुर के आवाम ने नए कमेटी का गठन कर लिया है ताकि अंजुमन कमेटी का कार्य सुचारू रूप से चल सके नए कमेटी के सदर के साथ नायब सदर अफजल अंसारी, सेक्रेटरी पिंटू खान, खजांची ताहिर अंसारी को बनाया गया है | सदर जफर को बनाये जाने से युवाओ में खुसी की लहर देखने को मिल रहा है वही उत्साहित होकर युवा अपने सदर के साथ कमेटी का कार्य भार नए तरीके से चलाने प्लानिग करनी सुर कर दिए है साथ ही बलरामपुर के आवाम को युवा सदर को लेकर काफी उम्मीद भी है |
बलरामपुर फैजुल इस्लाम अंजुमन कमेटी के सदर बने: जफर

