प्रांतीय वॉच

डॉग स्कवॉड और पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, झाड़ियों में छुपाया था माल

Share this

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा की किरंदुल पुलिस ने एक चोर को पकड़ा है। उसने अपने घर और आस-पास के हिस्से में चोरी का सामान छुपाकर रखा था, वो भी बरामद कर लिया गया है। इलाके बस स्टैंड के पास से पुलिस की टीम दबिश देकर इस चोर को पकड़ा । पुलिस को देख हड़बड़ाए चोर को अब कुछ नहीं सूझा तो इसने सब कुछ बताने में ही अपनी भलाई समझी। पुलिस की टीम को इसने बताया कि अपने मुहल्ले में ही इसे झाड़ियों में चोरी का माला छुपा रखा। अफसरों ने जांच की और सारा माल बरामद कर लिया। इस चोर ने शनिवार को किरंदुल की एक मोबाइल शॉप से 1 लाख से अधिक का माल चुराया था। इसमें दर्जनों फोन, चार्जर वगैरह थे।

टैटू की वजह से आया पकड़ में
सिंगारपुर कैम्प रेलवे पटरी के पास रहने वाला आरोपी मंगल सिंह राजपूत (23) पिछले कई दिनों से बस स्टैंड स्थित वानी मोबाइल दुकान पर नजर बनाए हुए था। 4 जून की रात लगभग 2रू45 मिनट पर उसने लोहे की रॉड का इस्तेमाल कर दुकान का ताला बड़ी आसानी से तोड़ा, और दुकान के अंदर घुसा। चोर ने दुकान में रखे लगभग 16 पुराने फोन, 2 कीपैड वाले फोन और 1 लाख 24 हजार रुपए चुरा लिए थे। 5 जून की सुबह जब दुकान का मालिक दुकान गया तो ताला टूटा हुआ मिला। सामना बिखरा पड़ा हुआ था।

चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद किरंदुल एसडीओपी देवांश सिंह राठौर खुद इस मामले की जांच में जुट गए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक दुकान में लगे सीसीटीवी को देख कर अपनी पहचान छुपाने के लिए अपनी कमीज उतारा और अपने चेहरे पर बांध लिया। आरोपी के दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ था। जिसे सीसीटीवी में देखा गया। पुलिस के लिए इस इलाके में टैटू वाले युवक का पता लगाना मुश्किल नहीं था। कुछ लोगों ने बताया कि 5 जून को ही बस स्टैंड के पास टैटू वाले युवक को देखा गया था। इस इनपुट के आधार पर पुलिस सीधे चोर के घर ही पहुंच गई। अब इसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *