देश दुनिया वॉच

टूलकिट मामला: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को सिविल लाइन पुलिस ने जारी किया नोटिस, आज शाम 5 बजे VC के जरिए संबित पात्रा का लिया जाएगा बयान

Share this

रायपुर। टूलकिट मामला तूल पकड़ता जा रहा है। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद नोटिस जारी हुआ है। सिविल लाइन पुलिस ने अब नोटिस जारी किया है। आज शाम 5 बजे VC के जरिए संबित पात्रा का बयान लिया जाएगा।बता दें कि टूलकिट मामले में सिविल लाइन पुलिस ने संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज किया है। वहीं आज मामले को लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। नोटिस जारी कर शाम 5 बजे ​रायपुर पुलिस संबित पात्रा से पूछताछ कर बयान दर्ज करेगी। उल्लेखनीय है कि टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेशस्तरीय जेल भरो आंदोलन किया। पूर्व सीएम रमन सिंह ने सिविल लाइन में गिरफ्तारी देने पहुंचे थे। दिनभर सियासत गरमाई रही। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने संबित पात्रा को नोटिस जारी किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *