प्रांतीय वॉच

ब्रेकिंग : ”जिस युवक का मोबाइल तोड़े हो, उसे नया मोबाइल तुरंत दो”, कलेक्टर रणबीर को CM भूपेश ने दिया निर्देश, इधर युवक को मोबाइल गिफ्ट करेगी युवा कांग्रेस

Share this

रायपुर। कलेक्टर रणबीर सिंह को बीच सड़क पर हेकड़ी दिखानी बेहद पड़ गयी है। मुख्यमंत्री ने तत्काल IAS रणबीर सिंह की कलेक्टरी तो छिन ही ली है…ये भी आदेश दिया है कि जिस युवक का मोबाइल पटककर तोड़ा है, उसे नया मोबाइल फोन खरीदकर उपलब्ध करायें। मुख्यमंत्री ने इस बाबत एक ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है….

मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी ने निर्देश दिए हैं कि सूरजपुर में कलेक्टर द्वारा नवयुवक के साथ दुर्व्यवहार के दौरान नवयुवक के क्षतिग्रस्त मोबाइल की प्रतिपूर्ति के रूप में उस नवयुवक को नया मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाए।

दरअसल शनिवार को लॉकडाउन का पालन कराने के लेकर जिस तरह की कलेक्टर ने सरेराह हेकड़ी दिखायी, उसने ना सिर्फ IAS बिरादरी को हैरान कर दिया, बल्कि लोगों को भी आक्रोशित कर दिया। कलेक्टर का जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें 23 साल के एक युवक का पहले तो कलेक्टर मोबाइल पटककर तोड़ते दिख रहे थे, बाद में उसे तमाचा भी मार दिया । कलेक्टर की सनक यही नहीं थमी, बल्कि उन्होंने तो अपने पुलिसकर्मियों को पीटने का इशारा कर दिया और पुलिस अफसरों को युवक के खिलाफ FIR के भी निर्देश दे दिये।

युवक को मोबाइल गिफ्ट करेगी युवा कांग्रेस

युवक का मोबाइल तोड़ थप्पड़ मारने वाले सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। अब छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस पीड़ित युवक को मोबाइल गिफ्ट करने वाले हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुबोध हरितवाल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। कल सूरजपुर कलेक्टर द्वारा जिस युवक का मोबाइल तोड़ा गया उसे यदि कलेक्टर नया फोन नही देते तो मैं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की ओर से एक मोबाइल गिफ्ट करने की घोषणा करता हु। गौरतलब है कि युवक को बीच सड़क थप्पड़ मारने वाले सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा तत्काल प्रभाव से हटा दिए गए हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए निर्देश के बाद इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *