प्रांतीय वॉच

पुलिस विभाग द्वारा ठाकुर एवं ध्रुव को दी गई भावभीनी विदाई

अक्कू रिजवी/कांकेर : आज कांकेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पदस्थ दो पुराने साथियों को समस्त विभाग ने भावभीनी विदाई दी। इनमें उप निरीक्षक बीएस ठाकुर थाना सिकसोड़ में  पदस्थ थे एवं प्रधान आरक्षक सुखूराम ध्रुव थाना ताड़ोकी में पदस्थ थे। ये इलाके नक्सली आतंक से प्रभावित माने जाते हैं। उप निरीक्षक बूटू सिंह ठाकुर  मार्च 1981 को जगदलपुर बस्तर थाने में सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे । उन्होंने 2018 तक बस्तर जिले में ही सेवाएं दीं। उसके बाद वे अब तक उत्तर बस्तर कांकेर जिले में सेवाएं दे रहे थे। प्रधान आरक्षक सुखूराम ध्रुव फरवरी 1989 को थाना जगदलपुर बस्तर में आरक्षक के रूप में भर्ती हुए थे, जहां वे बस्तर जिले में 10 साल पदस्थ रहे । तत्पश्चात सेवानिवृत्त होने तक वे जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पदस्थ रहे। पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे साहब ने दोनों के सेवाकाल की तथा उनके अच्छे रिकॉर्ड की सराहना की । उन्हें शाल ,श्रीफल तथा पुलिस विभाग के प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल, नक्सल ऑपरेशन कांकेर उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजुर, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) जगदीश उइके, उप पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम तथा रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र मोहम्मद मोहसिन खान आदि प्रमुख अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने दोनों सेवानिवृत्त महोदयों के लिए स्वस्थ जीवन की शुभकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *