बिलासपुर : बिलासपुर शहर में एक महिला ने खुदकुशी की कोशिश की है। सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला ने इंदिरा सेतु से अरपा नदी में छलांग लगाई थी, लेकिन समय रहते आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया है। गर्मी की वजह से नदी में पानी कम था जिसके कारण महिला पानी में डूब न सकी। पत्थरों की वजह से उसे कुछ चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पारिवारिक कारणों से तंग आकर उठाया कदम
महिला इस हादसे के बाद सदमे में हैं। उसने पुलिस से कुछ नहीं कहा है। किसी पर इल्जाम नहीं लगाया है। पुलिस ने बताया है कि महिला का नाम नाजिया बेगम है। इसके अरपा में छलांग लगाने की सूचना मिली थी,जिसके बाद तुरंत उसका रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे चोटें आई हैं, हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। पुुलिस ने बताया है कि महिला चार बच्चों की मां है और शहर में ही अपने पति के साथ रहती है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है लेकिन उसने अब तक कुछ भी नहीं बताया है ।