प्रकाश नाग / केशकाल : कोरोना के बढ़ते प्रकोप से बचाव व रोकथाम हेतु कोंडागांव जिला प्रशासन द्वारा जारी नवीन गाइडलाइंस के अनुसार जिले के समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने और बन्द होने का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित कर दिया है। जिसके लिए नगर पंचायत द्वारा मुनादी करवा कर सभी दुकानदारों को सूचना दे दिया था। परिणामस्वरूप जिला प्रशासन के नियमो का गम्भीरता पूर्वक पालन करते हुए आज शुक्रवार दिनांक 16 अप्रैल को केशकाल नगर के सभी दुकानदारों ने 3 बजते ही अपनी अपनी दुकानों को बंद कर दिया है। कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने 16 अप्रैल को फिर से एक आदेश जारी करते हुए कहा कि दूध बांटने वाला सुबह 7 बजे से 9 बजे तक और शाम को 6 से 8 तक बांटने की अनुमति दिया गया इसी तरह जिले के शासकीय मदिरा दुकान सुबह 10 बजे से 3 बजे तक ही खुलेगा व बैंकिंग संस्थाओं को भी 10 बजे से 3 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई ।
जिला प्रशासन के नियमों के प्रति गंभीर हुए केशकाल के दुकानदार, दोपहर 3 बजते ही बन्द हुई दुकानें

