प्रांतीय वॉच

मक्काटोला व हीरापुर में निस्तारी के लिए तालाबों में मड़ियान जलाषय से पानी छोड़नें की मांग

Share this

तिलकराम मंडावी/ डोंगरगढ़। ग्राम मक्काटोला व हीरापुर के तालाबों में निस्तारी के लिए मड़ियान जलाषय से पानी छोड़नें की मांग की गई है। मक्काटोला के प्रधान हेमलाल वर्मा ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि गर्मी षुरू होते ही हैंडपंप व ट्यूबवेल का उपयोग बढ़ गया है। ऐसे में दोनों गांव के तालाब भी सूखनें लगें है। ग्रामीणों को निस्तारी के लिए समस्या हो रही है। इन तालाबों के सूखनें से पहलें ही सप्ताह भर के भीतर ही जलाषय से पानी छोड़ा जाएं ताकि गर्मी में ग्रामीणों को निस्तारी के लिए समस्या न हो। मक्काटोला व हीरापुर में तीन-तीन निस्तारी तालाब है। साथ ही हर साल मड़ियान जलाषय से ही लालबहादुर नगर, खूबाटोला, मोतीपुर, गोविंदपुर, रामाटोला, नरसिंगपुर, बरमपुर, झंडातालाब, धनडोंगरी के तालाबों में भी जलाषय से ही निस्तारी के लिए पानी भरा जाता है। पानी के लिए पंचायत राषि का भुगतान विभाग को करती है। उन्होंने मांग करतें हुए कहा कि गर्मी को देखतें हुए सप्ताह भर के भीतर ही तालाबों में पानी छोड़ा जाएं ताकि ग्रामीणों के साथ-साथ मवेषियों व पक्षियों को भी राहत मिलें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *