रायपुर। खैरागढ़ विधायक राजा देवव्रत सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनका एक निजी अस्पताल में ईलाज जारी है। बता दे मौसम बदलने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है,सभी को कोरोना संक्रमण के खिलाफ सचेत रहना चाहिए। विधायक देवव्रत सिंह ने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। कोविड का लक्षण महसूस होने पर रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव पाई गई है। विगत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अपना टेस्ट कराने एवं स्वयं का व परिजनों का ध्यान रखने की अपील करता हूँ।
खैरागढ़ विधायक राजा देवव्रत सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव

