प्रांतीय वॉच

कोहरौद नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुंतला साहू 

Share this
कमलेश रजक/ मुंडा : बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहरौद में आयोजित 9 दिवसीय श्री अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुंतला साहू शामिल हुई एवं अतिथियों सहित भगवान श्रीरामचंद्र के फोटो पर पुष्प माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर पूरे क्षेत्र के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण का प्रत्येक पात्र हमे बेहतर जीवन जीने का मार्ग बताता है। उन्होंने ग्रामवासियों को नवधा रामायण आयोजित करने पर बधाई दी एवं ऐसे धार्मिक आयोजन हमेशा करते रहने की बात कही जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी भी इस आधुनिकता के दौर में भी संस्कारवान हो। उन्होंने कहा कि रामायण की सबसे बड़ी सीख है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है, बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों ना हो लेकिन अच्छी नियत एवं गुणों के कारण सच्चाई की ही जीत होती है। इसीलिये हमे सदैव सच्चाई के रास्ते पर ही चलना चाहिए। रामायण हमे भाईचारा की शिक्षा देता है। आज कलियुग में सभी रिश्ते तार-तार हो रहे हैं, जमीन जायदाद के चक्कर मे भाई- भाई का पुत्र अपने पिता का गला काट रहा है, पति- पत्नी में लड़ाई झगड़े होना आम बात हो गई है, ऐसे समय मे हमे रामायण के प्रत्येक पात्र से सीख लेनी चाहिए।एक ओर जहां लक्ष्मण ने 14 साल भाई राम के साथ वनवास किया वहीं दूसरे भाई कैकेयी के पुत्र श्री भरत ने राजगद्दी के अवसर को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि रामायण का प्रत्येक चरित्र भगवान श्रीराम, माता सीता , लक्ष्मण, भरत , हनुमान , सुमित्रा जी सभी निःस्वार्थ भाव से त्याग, समर्पण बलिदान एवं अनन्य भक्ति की शिक्षा देते हैं। विधायक जी ने कहा कि रामायण हमें भक्ति में शक्ति एवं विश्वास की शिक्षा देता है, जिस तरह से भगवान का नाम लिखने से पत्थर तैरने लगे और प्रभु श्रीराम का नाम लेकर सम्पूर्ण वानर सेना सेतु बनाकर सागर पार कर गए उसी प्रकार प्रभु श्रीरामचंद्र जी की भक्ति से हम इस भवसागर को पार हो सकते हैं। प्रभु श्रीराम ने प्रेम, दया एवं समान भाव से मर्यादा में रहकर एक पुत्र, पति, भाई और एक राजा की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया इसिलए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। उपस्थित जनमानस को  जिला पंचायत सदस्य श्री परमेश्वर यदु, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन के अध्यक्ष गुरुदयाल यादव एवं प्रताप डहरिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर परमेश्वर यदु जिला पंचायत सदस्य गुरुदयाल यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  किशन खांडे जनपद सदस्य देवीलाल बार्वे प्रताप डहरिया मृत्युंजय वर्मा अभिषेक पांडे मनोज पांडे, दया शंकर कुर्रे वीरेंद्र बहादुर कुर्रे केदारनाथ डहरिया रज्जु वर्मा मोरध्वज वर्मा लालाराम वर्मा त्रिभुवन वर्मा कलीमुल्ला अंसारी बाल्मीकि साहू कृष्णा साहू नर्सिंग साहू सालिकराम पटेल बिहारी वर्मा भकलु राम वर्मा फागु राम यादव कार्तिक राम वर्मा किरण यादव मनहरण पटेल रामलाल रात्रे नारायण सोनी, नरेंद्र वर्मा गंगा पटेल चैतराम साहू, महेषु दास मानिकपुरी दौवा राम यादव, रूप चंद पैकरा, तलेश्वरी साहू, पार्वती साहू, सुखवंतीन वर्मा उमा वर्मा पुष्प पैकरा फूल बाई खांडे, भुनेश्वरी पटेल मंच संचालक श्रीराम रजक बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *