प्रांतीय वॉच

फुटबॉल आयोजन के पूर्व समिति ने मशाल रैली निकाली

  • 24 वे 28 फरवरी तक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की श्रेष्ठ  16 टीमें भाग लेंगी

अक्कू रिजवी/ कांकेर। सविधान पुरुष ठाकुर रामप्रसाद पटाई स्मृति मे आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पूर्व संध्याकालीन फुटबॉल क्लब   आयोजन समिति के द्वारा विशाल मशाल रैली का आयोजन  किया गया। आयोजन समिति संयोजक सुशील पोटाई ने बताया कि मशाल रैली का उद्देश्य आयोजन का  सूत्र वाक्य “आओ खेल की ओर लौटें” के लिए जन जागृति लाते हुए लोगों में खेल के प्रति  जिज्ञासा विकसित करना है। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सभी की बढ़-चढ़कर भागीदारी हो इसके लिए संध्याकालीन नरहरदेव खेल मैदान से विशाल रैली का आयोजन बैंड बाजों के साथ  खेल नारे लगाते हुए किया गया। रैली आयोजन के  अतिथियों  द्वारा मसाल जलाकर और  हरी झंडी दिखाकर रैली को मुख्य मार्ग से होते हुए पुराने बस स्टैंड चौक पर समापन किया गया। रैली के मध्य शहर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन ,महिलाएं बच्चे, खेल प्रेमियों ने खेल के प्रति आस्था प्रकट करते हुए रैली में शामिल अतिथियों, खिलाड़ियों का तिलक वंदन  और पुष्प द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि कोविड महामारी जैसे बड़े आपदा के बाद खेल एक ऐसा माध्यम बन गया है जिसमें हम कठिन परिस्थितियों में भी एकता और अनुशासन का परिचय देते हुए कठिनाइयों को दूर कर रहे हैं। ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों में देश भक्ति और नेतृत्व की भावना का  सृजन होगा जो समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक ऊर्जा का परिचायक बनेगा। पोटाई परिवार की यह पहल सराहनीय है आयोजन के लिए बधाई देता हूं। पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे ने कहा कि नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ टीम भावना से लोगों के बीच आत्मीयता का बोध होता है और अच्छे विचारों के साथ अच्छे स्वास्थ्य वातावरण का निर्माण होता है। खिलाड़ियों को टीम भावना विकसित करने का यह अच्छा अवसर है। डीएफओ अरविंद जी ने कहा कि मैं शुरू से ही फुटबॉल के प्रति समर्पित सेवक रहा हूं। एक अच्छे खिलाड़ी में खेल के प्रति अच्छी भावनाओं के साथ सकारात्मक ऊर्जा का होना आवश्यक है। आयोजन समिति एकता के सूत्र में बांधने का यह सफल प्रयास कर रही है। आयोजन समिति को मेरी शुभकामनाएं है। जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ने कहा कि लॉकडाउन की विषम परिस्थिति से ऊपर उठकर आज हमारी दिनचर्या बदल रही है। ग्रामीण अंचलों से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हमारे खिलाड़ी अंचल का नाम देश दुनिया में रोशन कर रहे हैं। आने वाले समय में निश्चित ही तरह के आयोजन से  अंचल के प्रतिभावान खिलाड़ी खेल  दुनिया में कांकेर का नाम रोशन करेंगे। डॉ संजय कन्नौजे सीईओ ने कहा कि खेल हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा और हर खिलाड़ी की प्रेरणा होती है। समर्पित भाव और सच्चे विचारों से हमें जीवन में अनुशासन बनाते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। आयोजन अध्यक्ष नितिन पोटाई ने कहा कि  24 से 28 फरवरी तक  आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य भर के  श्रेष्ठ 16  पुरुष दल अपने खेल का जौहर कांकेर की पावन धरा पर दिखा कर एक नया इतिहास लिखेंगे। कांकेर के खेल प्रेमियों, वरिष्ठ प्रबुद्ध गणमान्य नागरिकों,खिलाड़ियों  का भरपूर सहयोग और उत्साह अनुकरणीय उदाहरण और सामंजस्य मिल रहा है।  आने वाले समय में  भाईचारे की भावना खेल परिदृश्य में मील का पत्थर साबित होगा। समापन स्थल पर आयोजन संदर्भ की पत्रिका का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश रवानी और अतिथियों का आभार व्यक्त ओम प्रकाश सेन ने किया । मशाल रैली आयोजन में अतिथियों के साथ जनपद उपाध्यक्ष रामनाथ जैन, मुन्ना ठाकुर, आयोजन समिति सदस्य अनुपम जोफर, डॉ लोकेश देव, ओम प्रकाश सेन, चंद्रप्रकाश रवानी, डॉ कृष्णमूर्ति शर्मा, अजय शर्मा, संदीप नेताम,आबिद खान, संजय जैन, पूर्व सीईओ हेमलाल सोरी, के एस तिवारी, राजकुमार चोपड़ा, आनंद यादव, मनीष सिंहा, देवेंद्र नेताम, मुकेश कावडे, अजय मंडावी, पवन  सेन, सौरभ सलाम , अभिषेक कुंजाम जयंत नेतामा, पीके लोहानी मोहनीश गौतम दीपक सिन्हा, गौरव मजूमदार, रुपेश दुर्गा, सोमेंद्र सिंह ठाकुर, एजाज अली, वजिद खान, सियाराम साहू ,व्यायाम शिक्षक दिनेश कवाची, उमाशंकर गंजीर, टी आर सिन्हा, डॉ मंजू शर्मा, नमिता जैन , त्रिलोचन साहू, कमल यदू, शरद यादव प्रभा जैन ,परवीन सिद्दीकी  ,खिलाड़ी स्कूली बच्चे,  प्रभारी शिक्षक, समाजसेवी संगठन,  व्यापारी संगठन ,स्वयंसेवक समितियां  आयोजन को सफल बनाने  योगदान दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *