प्रांतीय वॉच

बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव बनाये गए आफताब आलम

  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित की गई बलरामपुर जिला कार्यकारिणी- क्षेत्र में कांग्रेस होगी और मजबूत
आफताब आलम/ बलरामपुर : बलरामपुर जिले के जिला कार्यकारणी का घोषणा प्रदेश महामंत्री चंद्र शेखर शुक्ला  द्वारा की गई जिसमे बलरामपुर जिले के छतीसगढ़ शासन से अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार एवं 15 वर्षो तक  नगरपालिका बलरामपुर में  पार्षद पद पर रहकर नगर का प्रतिनिधितव करने वाले जन जन के चहेते आफताब आलम को जिला कांग्रेस कमेटी में जिला सचिव का दायित्व सौपा गया है  जिससे बलरामपुर जिले में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी आफताब आलम को जिला सचिव बनाये जाने पर उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है | वाही  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मोहन मरकाम बलरामपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। 12 फरवरी की शाम सड़क मार्ग से वे जसपुर से कुसमी राजपुर होते हुए बलरामपुर पहुंचेंगे जहां प्रदेश अध्यक्ष राज्य सरकार कीजन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व समीक्षा के अलावा जिला मुख्यालय में कार्यालय भवन निर्माण की प्रगति व समीक्षा तथा सोशल मीडिया वारियर्स अभियान का प्रचार व किसान आंदोलन की समीक्षा करेंगे। तथा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बलरामपुर रामानुजगंज जिले के जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी का अनुमोदन कर घोषणा कर दिया गया है, जिसमें उपाध्यक्ष  हरिहर यादव, श्रीमती खोरेन खलखो, अजय सोनी को बनाया गया है वहीं कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता को बनाया गया है। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता जितेंद्र गुप्ता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यकारिणी में महामंत्री नियुक्त किया गया है। जिला कार्यकारिणी में अरविंद तिवारी,अशोक गुप्ता सत्यनारायण अग्रवाल,अजय गुप्ता, विजय सिंह, प्यारेलाल रवि पूरन जयसवाल कृष्णा मंडल, रामदेव जगते, संजीत चौबे,चतुर्भुज सोनवानी, अरविंद दुबे, मुजाहिद खान विनोद यादव,अंजुम अंसारी, अमित यादव,आरती सिंह श्रीमती लक्ष्मी सोनी,श्रीमती मालती सोनवानी, श्रीमती अनीता मिज, श्रीमती प्रभात बेला मरकाम,श्रीमती रूपवंती जयसवाल,श्रीमती मोहंती भगत व सुषमा यादव को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में छह संयुक्त मंत्री 9 सचिव 31 स्थाई आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं। प्रदेश महामंत्री चंद्र शेखर शुक्ला  द्वारा की गई घोषणा के अनुसार उपाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी के पदेन सदस्य होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में 45 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची में युवाओं महिलाओं व सभी वर्ग के लोगों का विशेष स्थान रखे जाने के लिए जिला सचिव आफताब आलम  ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री आलम ने कहा है कि इससे क्षेत्र में जिलेभर में कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *