प्रांतीय वॉच

काँकेर लायनेस क्लब की प्रथम सालगिरह मनाई गई

अक्कू रिजवी/ कांकेर। शनिवार 5 फरवरी 2021 को कांकेर शहर लायनेस क्लब की प्रथम सालगिरह अध्यक्ष सुनीता रावटे जी के मार्गदर्शन में मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एरिया ऑफिसर सुषमा उपाध्याय तथा एरिया वन ऑफिसर सीमा यादव लायनेस सुषमा लोहिया आदि ने उपस्थिति दी कांकेर नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। श्रीमती विमला शौरी तथा भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति उल्लेखनीय रही। संस्था की सचिव सुनीता मोटवानी तथा अन्य लायनेस सदस्यों के उल्लेखनीय सहयोग से प्रथम सालगिरह का कार्यक्रम सुचारु रूप से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्लब की अध्यक्ष सुनीता रावटे ने कार्यक्रम की समाप्ति पर सब को धन्यवाद दिया तथा बालिका शिक्षा हेतु सहायता राशि भी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *