- साइबर सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ
मैनपुर : लगतार आनलाईन ठगी के मामलो से पुलिस भी हैरान है, आनलाईन ठगी के ज्यादातर पीडित अपनी गलतियों से ठगी का शिकार हो रहे हैं लगातार ठगी के प्रकरण पूरे देश में प्रतिदिन बढता ही जा रहा है. साइबर चैम्पियन एम्बेसिडर के रूप में पूरे देश भर से अभी तक श्री सत्रुंजय शर्मा, वर्षा शर्मा, रितु गुप्ता, मेघा गुप्ता, रितिमा त्रिपाठी, साकिर साहिद, कमलकिशोर ताम्रकार और अविनाश के. सिह आदि आठ लोगो को साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिए अधिकृत किया गया है.। इस अभियान में मैनपुर के साहित्यकार कमलकिशोर ताम्रकार शिक्षक को साइबर चैम्पियन एम्बेसिडर बनाये जाने पर पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित अनुभव करता है. मैनुपर के साहित्यकार एवं साइबर चैम्पियन एम्बेसिडर कमलकिशोर ताम्रकार ने बताया कि कॉल काम, उत्तर प्रदेश सरकार, जवाहर लाल नेहरू वि. वि. दिल्ली, राष्ट्रीय सेवा योजना मिशन शक्ति के तहत एवं यूनिसेफ उत्तरप्रदेश चैप्टर के साथ मिलकर छोटे छोटे जागरूकता विडियो, केस स्टडीज, और कहानियों के माध्यम से साइबर क्राइम और सुरक्षा के उपाये के बारे में बहुत ही अभिनव और सरल तरीकों से एक जागरूकता प्रशिक्षण अभियान के तहत दिया जा रहा है, जिसमे हमें न्यूनतम 1 लाख लोगों तक पहुंचना है. और इस वित्तीय वर्ष के अंत में 1 लाख नामांकन के लक्ष्य को पूरा करने में हमारी मदद कर सकते है ताकि आपसे जुड़े सभी लोग, आपके परिवार, भाई, बहन, दोस्त, शिक्षक एवं अन्य बंधुगण सभी साइबर अपराध के बारे जाने और इंटेरनेट के इस्तेमाल करते समय सुरक्षित रहे। श्री ताम्रकार ने बताया कि साइबर क्राइम अवेयरनेस पर यह प्रशिक्षण मॉड्यूल लगभग 15- 30 मिनट का है, जिसमे लोकप्रिय साइबर मुद्दों और निवारक उपायों के बारे में आपको ज्ञान और सुरक्षा के उपाय के बारे में बताते हैं इसमें भाग लेने के लिए कोई समय प्रतिबंध नहीं है, सीखने का अपना समय ले लो, प्रश्नोत्तरी में दिए गए सभी निर्देशों और वीडियो को ध्यान से देखे और पढ़कर उसके बाद प्रश्नों का उत्तर दें सकते है।

