- श्री राम मंदिर धन संग्रह अभियान में सभी भाजपा कार्यकर्ता सहभागी बने : चंदूलाल साहू
पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर में आज बुधवार को भाजपा मंडल मैनपुर द्वारा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण के संबंध में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मे शामिल होने पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के जिला उपाध्यक्ष मोहित द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक लेते हुए श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे निधि समर्पण अभियान में धन संग्रह करने जुट जाने अपील किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि अभी पूरे देश में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान चल रहा है जिसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं सभी भाजपा कार्यकर्ता भी इस अभियान का हिस्सा बनें और बढ़-चढ़कर सहयोग करें। निधि संग्रह अभियान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक भी भाजपा कार्यकर्ता इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने से वंचित न रहें सभी अपने अपने क्षेत्रो में इस पावन कार्य के लिए प्रत्येक रामभक्त परिवार के घरों में जाकर उनसे इच्छानुसार समर्पण राशि प्राप्त करें। जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा बड़े हर्ष की बात है कि अयोध्या मे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये लगातार लोगो का जनसमर्थन मिल रहा है जिस प्रकार रामसेतु निर्माण में सभी जीव मिलजुलकर विशाल समुद्र पर सेतु का निर्माण किया गया ठीक उसी प्रकार अयोध्या में हम भव्य राम मंदिर निर्माण में सहयोग करें और हमारे भाजपा कार्यकर्ता भी मुख्य रूप से लोगो के बीच पहुंचकर निधि समर्पण मे यथासंभव सहयोग करने प्रोत्साहित करें। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से शिशुपाल राजपूत, मंदिर निर्माण समिति के जिला उपाध्यक्ष मोहित द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, रामस्वरूप साहू, मंदिर निर्माण मैनपुर मंडल संयोजक रूपेश साहू, बिसेश्वर सिक्का, भाजयुमो अध्यक्ष घनश्याम मरकाम, महामंत्री राकेश दुबे, राजेन्द्र तिवारी, श्रीमती सरिता ठाकुर, चैनूराम नागेश, दिलीप साहू, श्री गोविन्द नायक, विजय बहादुर परिहार, बाबूलाल साहू, तुलसी राठौर, महेश कश्यप, मनोज निर्मलकर, महेन्द्र सोनी, भद्रोराम राजपूत, यमराज ओंटी, टेसूराम पटेल, सवितानंद साहू, बब्बी सचदेव, मुकेश सिन्हा, उपेन्द्र साहू, गोविन्द पटेल, चमारसिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।