प्रांतीय वॉच

दर्री तालाब में पकड़ रहे थे अवैध रूप से मछली, निगम की टीम ने की जप्ती की कार्यवाही

Share this

तापस सन्याल/भिलाईनगर : नगर पालिक निगम भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दर्री तालाब में कुछ शरारती तत्व अवैध रूप से जाल बिछाकर मछली पकड़ रहे थे, जिन्हें निगम की टीम ने पकड़ा और एकत्रित  किए हुए मछली को जप्ती की कार्यवाही की। जोन 04 क्षेत्र के तालाब में अवैध रूप से मछली पकड़ने की शिकायत पर कार्यवाही करने राजस्व विभाग की टीम पहुंची! मछली पकड़ने वालों को दोबारा ऐसा न करने की समझाइश दी गई। जोन 04 शिवाजीनगर अंतर्गत दर्रीतालाब में सुबह कुछ लोगों द्वारा जाल बिछाकर मछली पकड़ने का कार्य किया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलते ही कार्यवाही करने जोन की राजस्व विभाग की टीम पहुंची। स्थानीय पार्षद द्वारा तालाब में मछली पकड़ते हुए देखे जाने पर फोन से जानकारी देने पर तत्काल निगम की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के द्वारा पकड़े हुए करीब 20 नग मछली व मछली पकड़ने वाले जाली व अन्य सामग्री को जप्त किया गया और अवैध रूप से मछली नहीं पकड़ने चेतावनी दी। उल्लेखनीय की मछली पकड़ने के लिए निगम क्षेत्र में तालाब चयनित किए गए हैं तथा इसका ठेका निविदा एवं अन्य माध्यमों से किया जाता रहा है! मछुआरा सहकारी समितियों को मछली पकड़ने के लिए प्राथमिकता प्रदान की गई है! अवैध रूप से मछली पकड़ने वालों के खिलाफ निगम की साल भर में यह पहली बड़ी कार्रवाई है!

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *