प्रांतीय वॉच

दिल्ली मे धरने पर बैठे किसानो के लिये कार्यकर्ताओ ने मांगा एक पैली धान

Share this

पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : अमलीपदर धान उपार्जन केेन्द्र में कांग्रेस कर्ताओं द्वारा बुधवार को एक पैली धान इक्कट्ठा कर किसानो के संधर्ष मे सहयोग करने अपील किया गया। अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज मांझी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानो से एक रूपया व एक मुटठी अनाज एकत्र करते हुए दिल्ली मे किसान आंदोलन मे बैठे किसानो की मदद करने अपील किया गया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज मांझी ने बताया कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहा जाता है यहां के किसान अपने किसान साथियों के दुख दर्द को पूरा समझते है कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानो के बीच पहुंच कर एक रुपया और एक पैली धान एकत्र कर रहे हैं यह अभियान दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों की मदद के लिए चलाया गया है इस अभियान में कार्यकर्ता धान खरीदी केंद्रों पर जाकर किसानों से एक रुपया और एक पैली धान मांग रहे हैं। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, अन्नू मिश्रा, राजू मिश्रा, गोवर्धन ताम्रकार, अजमेर खान, बंशीलाल साहू, जीवन यादव सहित किसान जन उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *