प्रकाश नाग/ केशकाल : छत्तीसगढ़ भाजपा के निर्देशन पर समूचे प्रदेश में भाजपा द्वारा राज्य सरकार की वादाखिलाफी, किसानों पर हो रहे अत्याचार, धान खरीदी की अव्यवस्था, रखबे में कटौती व बारदाने की अव्यवस्थाओं समेत विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में आज केशकाल में भी एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमे सैकड़ों की संख्या में किसान व भाजपा के कार्यकर्ताओं- पदाधिकारियों ने शामिल होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बस स्टैंड से तहसील कार्यालय तक रैली निकाल कर किसानों से सम्बंधित विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम दीनदयाल मंडावी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कटारिया ने साधा भूपेश सरकार पर निशाना
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कटारिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों चल रही धान खरीदी की अव्यवस्थाओं, बारदाने की अव्यवस्था, रखबे में त्रुटि और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनहीनता को लेकर के भाजपा आज प्रदेश स्तर पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर के सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया जा रहा है। इसी क्रम में आज केशकाल विधानसभा मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर धान खरीदी में व्याप्त अव्यवस्थाओं के निराकरण की मांग की गई है।
अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा जवाब देंगे किसान- रामेश्वर उसेंडी
कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्य्क्ष रामेश्वर उसेंडी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की यह निक्कमी सरकार और इस सरकार के मुखिया किसानों के प्रति बिल्कुल भी संवेदनशील नही है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते हमारे किसान भाई आत्महत्या करने पर विवश हो रहे हैं। राज्य सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में किसानों द्वारा सरकार को करारा जवाब दिया जाएगा। साथ ही उसेंडी ने केशकाल के रावनभाठा मैदान में विगत 26 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सचिव संघ व रोजगार सहायक सचिव संघ की जायज मांग को भी पूरा करने की बात कही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से तरुण साना, हरिशंकर नेताम, आकाश मेहता, संगीता पोयाम, अनिता नेताम, परदेशी नेताम, तुलसीराम साहू, पुनीत दास मानिकपुरी, रीता शुक्ला, डॉली डे, गीता ध्रुव, कमला नेताम, नवदीप सोनी, वीरेंद्र बघेल, सुरेंद्र मरकाम, भवसागर बघेल, महेश बघेल, अजय ठाकुर, प्रदीप सिंह, अजय मिश्रा, राजा गोयल, सोमादास, आशा दीवान, गणेश दुग्गा, हितेश साहू, धरम राणा सहित भाजपा मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

