दिलहरण चंद्रा/ जैजैपुर : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैजैपुर के तत्वाधान में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के पुण्यतिथि मनाया गया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैजैपुर अध्यक्ष अमर सिंह बनाकर के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र माल्यार्पण एवं श्रीफल तोड़कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के बारे में बताया आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को ब्रिटिश भारत के मध्य भारत प्रांत (अब मध्य प्रदेश) में स्थित महू नगर सैन्य छावनी में हुआ था। वे रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई की 14 वीं व अंतिम संतान थे। उनका परिवार कबीर पंथ को माननेवाला मराठी मूूल का था और वो वर्तमान महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में आंबडवे गाँव का निवासी था। तथा 6 दिसंबर 1956 को भीमराव अंबेडकर जी की मृत्यु हो गई थी । इस कार्यक्रम में उपस्थित थे अमर सिंह बनाफर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जैजैपुर, इंदिरा राजेश लहरे जिला पंचायत सदस्य,संतोष लहरे ब्लॉक उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC),चेतन लहरे,अन्नू पलांगे जिलाध्यक्ष सतनामी समाज,कमलेश साहू,भूपेंद्र साहू, भूपेंद्र यादव, श्रीमती नीरा सिदार, साजिद मोमिन एवं समस्त कांग्रेसियों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि|
कांग्रेसियों द्वारा मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि

