प्रांतीय वॉच

अबूझमाड जंगल में सुरक्षाबल व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, नक्सली कैंप ध्वस्त, एक जवान शहीद

नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर। डीआजी के जवान सुबह सर्चिंग के लिए निकले थे कि अबूझमाड के ओरछा कदेर के जंगलों में एंबुश लगाकर नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। जवानों ने तत्काल मोर्चा सम्हालते हुए जवाबी हमला बोला जिसमें डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया, वहीं कुछ नक्सली भी मारे गए है जिनके शव को वे अपने साथ ले गए। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया। ओरछा थाने से डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान गुरुवार को सर्चिंग के लिए अबूझमाड़ के जंगलों में निकले थे। वापसी के दौरान शनिवार की सुबह करीब 9 बजे गुदाडी पंचायत के दुरगी पारा के पास जंगल में एंबुश लगाए बैठे थे और जवान जैसे ही वहां पहुंचे नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी। डीआरजी के जवानों ने तत्काल मोर्चा सम्हालते हुए जवाबी फायरिंग की। लगभग एक घंटे तक नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच गोलीबारी होती रही। जवानों को को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग निकले और जवानों ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए कैंप को ध्वस्त कर दिया। इस गोलीबारी में डीआरजी के जवान गोमागाल निवासी संतु राम वड्डे शहीद हो गए हैं। उनकी जांघ और कमर के हिस्से में गोली लगने के कारण ज्यादा खून बह गया और अस्पताल पहुंचते ही जवान ने दम तोड़ दिया। वहीं कई जवानों के भी घायल होने की सूचना है जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस मुठभेड़ में करीब 4 से 5 नक्सली भी मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। मारे गए नक्सलियों के शव और घायलों को उनके साथी उठाकर ले गए। नक्सलियों के भागने के बाद जंगल में सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में डंप बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *