प्रांतीय वॉच

जेडी नगरीय प्रशासन पहुंचे गौठान, गौ काष्ठ मशीन का लोकार्पण,  40 हजार दिये बनाने दिए निर्देश

Share this

तापस सन्याल/ रिसाली : रिसाली निगम क्षेत्र के एस.एल.आर.एम सेंटर में स्टाल किए गए गौ काष्ठ मशीन का लोकार्पण नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के ज्वाइंन डायरेक्टर एस. क.े दुबे ने मंगलवार को किया। इस दौरान उन्होने गोधन न्याय योजना के कार्यो का अवलोकन किया। नेवई गौठान का अवलोकन करने के बाद उन्होने नगरीय निकाय का सबसे सुंदर और व्यवस्थित गौठान कहां।  रिसाली निगम के अधिकारियों की सराहना की।संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग दोपहर 3 बजे रूआबांधा स्थित गोबर खरीदी केन्द्र पहुंचे। रिसाली निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के साथ खाद बनाने के लिए तैयार टैंक और स्टाक में रखे गोबर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त संचालक ने कुमकुम महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों से चर्चा की। समस्याओं से अवगत हुए। रूआबांधा एस.एल.आर.एम सेंटर से वे सीधे नेवई भाठा स्थित गौठान पहंुचे। जहां मवेशियों के लिए तैयार किए जा रहे नेपियर घास व अन्य व्यवस्थाएं देख गौठान को सबसे सुंदर कहा। इस दौरान रिसाली निगम के उपअभियंता हिमांशु कावड़े, सहायक परियोजना अधिकारी ओंकार यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, एल्डरमेन पे्रमचंद साहू, संगीता सिंह, पूर्व पार्षद राजेन्द्र रजक उपस्थित थे।

1 घंटा में बनेगा 200 किलो गोबर का काष्ठ
योजना के तहत रूआबांधा सेंटर में गोबर से खाद बनाने का काम शुरू हो चुका हैं। गौ काष्ठ मशीन स्टाल किया गया है। प्रति घंटा 200 किलो गोबर से गोबर काष्ठ तैयार किया जाएगा। वर्तमान में एस.एल.आर.एम. संेटर में अब तक 4496.07 क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी हैं। वहीं ढाई क्विंटल गोबर से खाद बनाने की प्रक्रिया जारी हैं।

40 हजार दिये बनाने का लक्ष्य
संयुक्त संचालक ने महिला स्वसाहयता समूह द्वारा बनाए जा रहे दिये का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होने दीप त्यौहार के लिए 40 हजार दिए तैयार करने के निर्देश दिए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *