प्रांतीय वॉच

आकस्मिक मृत्यु के 7 प्रकरणों में 28 लाख रुपए की सहायता  स्वीकृत

Share this
  • पामगढ़, सक्ती, अकलतरा, नवागढ़, जैजैपुर, बलौदा तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली मदद
राजकुमार साहू/ जांजगीर-चांपा : कलेक्टर यशवंत कुमार ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 07 प्रकरणों में  राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत  28 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान की स्वीकृति दी है। जिले की तहसील पामगढ़ के ग्राम डोंगाकोहरौद के चुनुराम की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके निकटत वारिस भतीजा  विश्वनाथ बंजारे, तहसील सक्ती के ग्राम घुईचुंवा निवासी  सुन्दरलाल की पानी मे डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता राम कुमार, तहसील अकलतरा के ग्राम कापन के  अविनाश मेहरा की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता सुरित राम, नवागढ़ तहसील के ग्राम तेन्दुवा की श्रीमती छोटनबाई की आग मे जलने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पति श्यामलाल खुंटे, जैजैपुर तहसील के ग्राम दतौद निवासी देवेन्द्र सिदार की पानी मे डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस मां श्रीमती शांतिबाई, ग्राम कैथा के  दिनेश नौरंगे की पानी मे डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता दूजराम और बलौदा तहसील के ग्राम सतीगुड़ी के शारदा सहिस की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पत्नि श्रीमती प्रमिला सहिस को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *