पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : छत्तीसगढ़ लिपिक कर्मचारी संघ मैनपुर द्वारा शुभम पात्र आत्महत्या प्रकरण मे दोषी पर उचित कार्यवाही नही किये जाने का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई है और एसडीएम मैनपुर को एक ज्ञापन सौंपते हुए आज मंगलवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अंकिता सोम को ज्ञापन सौंप लिपिको ने दोषी अधिकारी के विरूध्द अपराधिक प्रकरण दर्ज कर निलंबन की कार्यवाही की मांग कर रहे है और जब तक लिपिको की मांग पुरी नही हो जाता तब तक हड़ताल पर डटे रहने की बात भी संघ के पदाधिकारियो ने कही है। ब्लॉक अध्यक्ष छ.ग. लिपिक कर्मचारी संघ मैनपुर सतीश कुमार साहू, संरक्षक एमडी मानिकपूरी, सतीश कुमार दिवान ने बताया कि देवभोग के सुभम कुमार पात्र आत्महत्या प्रकरण में शासन प्रशासन के उदासीन रवैये को लेकर पूरा लिपिक परिवार क्षुब्ध व आक्रोशित है दोषी अधिकारी के विरूध्द आज पर्यन्त तक एफआईआर दर्ज नही किया गया है और न ही दोषी के उपर निलंबन की कार्यवाही की गई है बल्कि दोषी अधिकारी के विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के बजाय उनका स्थानांतरण तहसील मुख्यालय मैनपुर में कर दिया गया है जिससे भविष्य में उनके द्वारा तहसील कार्यालय मैनपुर में पदस्थ कर्मचारियों को भी प्रताड़ित किये जाने की आशंका है भविष्य में किसी भी कर्मचारी के साथ इस प्रकार की घटना की पुनर्रावित्ति नही हो इस हेतु संघ एवं साथियों के सहयोग की नितांत आवश्यकता है। लिपिक संघ के मैनपुर अध्यक्ष सतीश कुमार साहू द्वारा सभी विभागो के कर्मचारियो से सहयोग की अपील करते हुए एवं कर्मचारी एकता दिखाते हुए हड़ताल का समर्थन करने कहा है। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालो में ब्लॉक अध्यक्ष छ.ग. लिपिक कर्मचारी संघ मैनपुर सतीश कुमार साहू, संरक्षक एमडी मानिकपूरी, प्रमोद मांझी, रजनीश रामटेके, सतीश कुमार दिवान, राजकुमारी वैष्णव, पुष्पा यादव, रजनीश रामटेके, तीजराम यादव, विनय कपिल, बलराम यादव, महेश मांझी, कमल मांझी, अजय कुमार सिंह, केशव राठौर, रवि राजभर, राजेश्वर राव सिंदे, जेसी कुर्रे, अशोक ठाकुर, चमार सिंह सोरी, पुरूषोत्तम नायक, रामनाथ नेताम, भास्कर नागेश, टेकराम धु्रव, अनुज कुटारे, तुफान मण्डावी, भागीराम पटेल, संधर धु्रव, शेखर यदु, संतोष ध्रुव, चन्द्रकांत विश्वकर्मा, समुन्द कुमार भण्डारी एवं छ.ग. टीचर ऐसोशिएसन संघ तहसील मैनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्द पटेल, कम्प्युटर ऑपरेटर संघ मैनपुर अध्यक्ष फागेश्वर पटेल सहित लिपिक संध के कर्मचारी उपस्थित रहे।
शुभम पात्र आत्महत्या प्रकरण मे दोषी पर कार्यवाही को लेकर क्षुब्ध लिपिक आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

