दिलीप सिंह/ कोण्डागांव : बी. एड. एवं डी. एड. प्रशिक्षित युवाओं ने 14 अक्टूबर को माकड़ी में एक मिटिंग कर जिले के डी.एड., बी.एड प्रशिक्षित संघ के अध्यक्ष बलीचंद मरकाम, उपाध्यक्ष कैलाश, सचिव मंगतूराम मरकाम, सहसचिव, कैलाश सिंह कोयाम, मीडिय़ा प्रभारी सिकंदर खान एवं डी.एड., बी.एड प्रशिक्षित समस्त जन उपस्थित थे। उक्त बैठक में डी.एड., बी.एड प्रशिक्षित संघ के द्वारा विद्या मितान, अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिला स्तरीय डी.एड., बी.एड प्रशिक्षित युवाओं को प्राथमिकता दिये जाने छत्तीसगढ़ शासन से मांग की है। प्रशिक्षित संघ ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि 2011 से 2020 तक सिर्फ विज्ञान एवं गणित की शिक्षकों का भर्ती किया है एवं कला समूह (संकाय) भर्ती नहीं हुआ। कोण्डागांव जिला में ट्यूशन शिक्षक भर्ती किया गया जिसमें सौ में से 10 प्रतिशत शिक्षित हैं बाकी अशिक्षित है। शासन द्वारा स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित शिक्षक को छोड़कर गैर प्रशिक्षित लोगों को शिक्षण कार्य में लिया गया है।
शासन द्वारा प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्थानीय भर्ती में प्राथमिकता दी जाये : बलीचंद मरकाम

