देश दुनिया वॉच

पंजाब से प्रवासी श्रमिकों को बलौदा बाजार जा रही  बस अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे चुल्हट नदी में जा गिरी, 11 लोग घायल

Share this
जानिसार अख्तर/ लखनपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग के कुंवरपुर मोड़ के समीप 12 अक्टूबर  की तड़के सुबह लगभग 4:00 बजे पंजाब से 32 प्रवासी श्रमिकों  को  बलौदा बाजार लेकर जा रही बस  अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे चुल्हट नदी में जा गिरी । बस में सवार 32 में से 11 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।बस क्रमांक सीजी 06 एच0768 बस चालक दिलीप गोई के द्वारा बताया गया कि पंजाब के जीरकपुर से लगभग 32 प्रवासी श्रमिकों को बलोदा बाजार लेकर जा रहे थे इस दौरान कुंवरपुर मोड़ के समीप अचानक बस से किसी पार्ट्स के टूटने की आवाज है बस की स्टेरिंग जाम होने पर बस अनियंत्रित होकर  लगभग 20 फीट नीचे चुलहट नदी में जा गिरी। मिली जानकारी के  मुताबिक बस में सवार 32 लोगो मे से 11 प्रवासी श्रमिकों को चोट आई है। जिनमें से शांति खूंटे उम्र 28,  रामनाथ अजय 56 वर्ष ,प्रभा बघेल 20 वर्ष, रथ साय 50 वर्ष, नारी शंकर 25 वर्ष, संतोषी कुर्रे, ननकीराम 48 वर्ष ,प्रदीप 40 वर्ष, सुखमेट 40 वर्ष ,दीपक 21 वर्ष पूरनमति 40 वर्ष, को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया था जहां डाक्टरों ने सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी प्रवासी श्रमिक बलौदा बाजार के बताए जा रहे हैं जो पंजाब के जीरकपुर में राजमिस्त्री तथा मजदूरी का काम किया करते थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *