प्रांतीय वॉच

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरूआत

Share this
  • स्वास्थ्य परीक्षण करने मोबाइल टीम पहुंचेगी शहर के अंतिम छोर तक
    स्लम एरिया में लगेगा 31 तक शिविर
    तापस सनयाल रिसाली ।शहर के अंतिम छोर पर रहने वाले प्रत्येक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा हैं। इसके लिए अपर कलेक्टर व रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर शनिवार से शिविर लगाया जा रहा हैं। पूरे माह चलने वाले शिविर के लिए स्थान निर्धारित हैं।
    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का मुख्य उद्देश्य निचली बस्ती में रहने वाले शिविर में मामूली बीमारी होने पर त्वरित इलाज करना हैं। वहीं गंभीर बीमारी होने पर मरीज का योजना के तहत हायर सेंटर इलाज कराया जाएगा। नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने बताया कि शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके इसके लिए मुनादी कराया जा रहा हैं। इसके अलावा मोबाइल टीम को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था जैसे कुर्सी, पेयजल व विद्युत व्यवस्था की गई हैं। शिविर सुबह 8 बजे 12 व शाम 4 से 7 बजे तक चलेगा।
    शिविर आज रूआबांधा में
    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत रविवार को शिविर रूआबांधा दक्षिण वार्ड के यादव चैक, जोरातराई के शितला तालाब के पास, 12 अक्टूबर को रूआबांधा पूर्व में कुंदरा पारा चैक, स्टोर पारा पुरैना के शिव मंदिर के पास शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह 13 को एचएससीएल कालोनी रूआबांधा में माया नगर मंदिर के पास, एनएसपीसीएल पुरैना में जगदम्बा चैक, 14 व 15 को टंकी मरोदा में दुर्गा मंच व मौहारी भाठा संस्कृतिक के पास, 17 को बीआरपी कालोनी में आदिवासी काॅपरेेटिव के पास, सूर्य नगर स्टेशन मरोदा में मंडी चैक, 18 को शिवपारा स्टेशन मरोदा में तालाब के पास, इस्पात नगर रिसाली में मोहन किराना के पास, 19 को एचएससीएल कालोनी में दुर्गा मंदिर के पास, नेवई भाठा में दुर्गा मंच के पास, 20 को विजय चैक स्टेशन मरोदा में, नेवई बस्ती पूर्व शासकीय स्कूल के पास, 21 को शंकर पारा स्टेशन मरोदा में, नेवई बस्ती पश्चिम में दशहरा मैदान के पास, 22 को सूर्य नगर स्टेशन मरोदा में मंडी चैक, डुंडेरा पश्चिम में पुराना बाजार चैक, 24 को इस्पात नगर में मोहन किराना के पास, बीआरपी कालोनी आदिवासी कापरेटिव के पास,  25 को, नेवई भाठा में मोहन किराना के पास, शिव पारा स्टेशन मरोदा में तालाब के पास, 26 को नेवई बस्ती पूर्व में शासकीय स्कूल के पास, एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा में दुर्गा मंदिर के पास, 27 को नेवई बस्ती पश्चिम में दशहरा मैदान के पास, स्टेशन मरोदा में विजय चैक के पास, 28 को डुंडेरा पश्चिम में पुराना बाजार चैक के पास, स्टेशन मरोदा में शंकर पारा, 29 को डुंडेरा पूर्व मंगल भवन के पास, स्टेशन मरोदा में मंडी चैक और 31 अक्टूबर को जोरातराई में उड़िया मोहल्ला के पास, रूआबांधा पूर्व में कुंदरा पारा मंच के पास शिविर लगाया जाएगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *