- केशकाल में योगी आदित्यनाथ के पुतले का अंतिम संस्कार कर इस्तीफे की मांग की
प्रकाश नाग/ केशकाल : हाथरस में हुए गैंगरेप के विरोध में कोंडागांव एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पीताम्बर नाग के नेतृत्व में केशकाल बस स्टैंड में प्रधानमंत्री व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले का दाह संस्कार कर विरोध प्रदर्शन करते हुए इस्तीफे की मांग की है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पीताम्बर नाग ने बताया कि उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुई घटना को लेकर पूरा देश आक्रोशित है। तथा इस घटना में अभी तक किसी प्रकार की बड़ी कार्रवाई देखने को नही मिलना सरकार की संलिप्तता को दर्शाता है। इसलिए एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशानुसार केशकाल के बस स्टैंड में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दाह संस्कार कर विरोध प्रदर्शन करते हुए इस्तीफे की मांग की है। तथा इस घटना के लिए जल्द से जल्द उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए तथा इसके दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम, एनएसयूआई (RTI Cell) राष्ट्रीय संयोजक वसीम मेमन, पार्षद अनिल उसेंडी, खिलेश्वर शोरी, वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मेंद्र ठाकुर, असंगठित क्षेत्र ज.स.नि. प्रदेश सचिव अमीन पारेख, दयानन्द कुंजाम, दिगम्बर कुलदीप, राकेश कुंजाम व एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

