रायपुर वॉच

ननि की टीम ने बाजार में घूमकर मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम न मानने वालो पर किया जुर्माना की कार्यवाही

Share this
  • लगभग 357 से अधिक लोगो पर नियमो को तोड़ने पर दोपहर तक 33040 रू. जुर्माना

रायपुर : जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के आदेषानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के निर्देषानुसार रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनो के नगर निवेष, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीमों द्वारा पुलिस प्रषासन की टीम के साथ मिलकर जोन स्तर पर जोन के बाजारों में रायपुर शहर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम कारगर तरीके से करने निरंतर मास्क नहीं लगाने वाले, सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले एवं लॉकडाउन नियम तोडने वाले लोगो व दुकानदारों पर जुर्माना कार्यवाही उन्हें कडी हिदायत देकर निरंतर जारी है। आज लॉकडाउन खुलने के बाद दूसरे दिन सुबह से ही नगर निगम के सभी 10 जोनो की टीमो ने पुलिस प्रषासन की टीम के साथ विभिन्न बाजारो में सुबह 6 बजे से घूमकर लगातार नियम तोडने वालो पर जुर्माना कार्यवाही जारी रखी । दोपहर 12 बजे तक नगर निगम की 10 जोनो की लगभग 30 टीमे विभिन्न बाजारों में 357 से अधिक नियम तोडने जिनमें मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम नहीं मानने वाले मुख्य रूप से सम्मिलित है पर 33040 रू. का जुर्माना उन्हें चेतावनी देकर वसूल चुकी थी एवं कार्यवाही निरंतर सभी 10 जोनो में बाजारों में निरंतर जारी है। सभी जोनो की ओर से बाजारो में हैण्ड लाउडस्पीकर की सहायता से घूम-घूमकर लोगो से रायपुर जिला प्रषासन के नियमो का पालन करने मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने आव्हान किया जा रहा है। नागरिको से निरंतर नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को जनजीवन एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर तरीके से रोकने सभी स्वास्थ्य नियमों का पूर्ण व्यवहारिक तरीके से बाजार में पालन करने एवं आवष्यक कार्य होने पर ही बाजार में आने का आव्हान रायपुर जिला प्रषासन द्वारा जारी दिषा निर्देषों के परिपालन हेतु किया जा रहा है।
आज सुबह से नगर निगम जोन 1 की टीम ने 27 लोगो पर 1410 रू. जुर्माना मास्क नहीं पहनने पर वसूला। जोन 2 की टीम ने अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वाले एवं सामाजिक दूरी नियम तोड़ने वाले 85 लोगो से 7700 रू. जुर्माना किया। जोन 2 कमिष्नर ने बताया कि विगत दिवस लॉकडाउन खुलने के बाद पहले दिन दिनभर अभियान चलाकर जोन 2 की टीम ने पुलिस प्रषासन की टीम के साथ मिलकर मास्क नहीं पहनने एवं सामाजिक दूरी के नियम को तोडने वाले कुल 96 लोगो पर 9150 रू. का जुर्माना वसूला किया एवं उन्हें भविष्य के लिये समझाईष सहित कडी चेतावनी दी। जोन 3 की टीम ने 27 लोगो पर 2150 रू. मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना किया। जोन 4 की टीम ने 28 लोगो पर 2700 रू. नियम तोडने पर जुर्माना किया। जोन 5 ने 75 लोगो पर 5400 रू. जुर्माना नियम तोडने पर किया। जोन 6 की टीम ने आज नियम तोडने वाले 8 लोगो से 12 00 रू. जुर्माना वसूला। जोन 7 ने मास्क नहीं पहनने वाले 20 लोगो से आज अभियान चलाकर 2000 रू. जुर्माना वसूला।
इसी प्रकार जोन 8 की टीम ने आज मास्क नहीं पहनने पर 5 लोगो से 580 रू. जुर्माना वसूला। जोन 9 की टीम ने आज बिना मास्क घूम रहे 44 लोगो से 5200 रू. जुर्माना किया। जोन 10 की टीम ने आज बिना मास्क घूम रहे 44 लोगो से 4400 रू. जुर्माना किया। अभियान सभी 10 जोनो में नगर निगम ने पुलिस प्रषासन की टीम के साथ मिलकर चलाया जो कोविड 19 के संक्रमण के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रसार की कारगर रोकथाम करने जोन स्तर पर रायपुर जिला प्रषासन के आदेषानुसार एवं नगर निगम प्रषासन के निर्देषानुसार निरंतर आगे भी जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से जारी रहेगा।

निगम जोन 4 द्वारा शास्त्री बाजार में सामाजिक सहभागिता से निःषुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण किया गया

नगर निगम रायपुर के जोन 4 द्वारा जोन के तहत आने वाले शास्त्री बाजार में सामाजिक सहभागिता से स्वयं सेवी संगठन कुछ फर्ज हमारा भी के सहयोग से नागरिको को नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को कारगर तरीके से रोकने नागरिको में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने उन्हें निःषुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण का कार्य नगर निगम रायपुर के सभापति एवं जोन 4 पदेन अध्यक्ष श्री प्रमोद दुबे के निर्देषानुसार जोन 4 के जोन कमिष्नर श्री विनय मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। एक बार फिर नगर निगम रायपुर की ओर से सभापति श्री प्रमोद दुबे ने नागरिको से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने नगर निगम द्वारा सामाजिक सहभागिता से वितरित किये जा रहे निःषुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा का जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक संख्या में सेवन जागरूकता के साथ सुनिष्चित करने का अनुरोध किया है। निःषुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण बाजारों में नगर निगम की टीमो द्वारा जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *