- शराब दुकान को सुपनार से हटाने के लिए लामबंद हुए कई वार्डवासी
सुकमा : जिले के नगरपालिका क्षेत्र सुपनार में मदीरा दुकान कई वर्षों से खोल रखा है,कई बार जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन कुछ भी कारवाई नहीं हुआ। मदीरा दुकान के नजदीक ही माता मंदिर है जो हमारी आस्था से जुडी है वहा मदिरा का दुक्म का संचालन हमारी आस्था के खिलाफ है । अभी खेती के सीजन पर लोग कुम्हार रास,सुपनार, पुसामीपारा के किसान फसल की खेती कर रहे हैं लोग पीने के बाद बोतल,डब्बा और कई चीजों को खेतों पर फेक देते हैं बोतलों को फोड़ देते हैं जिससे कई मजदूर व किसान आयेदिन घायल होते रहते हैं। यह मंदिर दुकान माड़वी हड़मे के नीजी जमीन पर बनाया गया है, जिसको हटाने के लिए आदरणीय कलेक्टर सुकमा को दिनाँक 12/09/2017 व दिनाँक 13/05/2019 अवगत कराया गया था लेकिन अब तक कुछ कारवाई नहीं हुई। आज भी वार्डवासी के माध्यम से एस डी एम नभ एल स्माईल सर को अवगत कराकर जल्द कारवाई करने का आग्रह किया गया है । अब देखना ही कि इस संबंध में इस बार भी कोई करवाई होती ही या फिर पूर्व की तरह प्रसाशन आबकारी विभाग पर आप ई मेहरबानी बनाई रखेगी । इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज सुकमा अध्यक्ष मड़कम हुंगा, जिला पंचायत सदस्य रामा सोड़ी, श्रीमती मंजू कवासी, गंगा नाग,दुला,लखमा,हिरमा वार्डवासी मौजूद रहे।।

