- कोरोना नियंत्रण में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को आयुर्वेद काढ़ा का वितरण जिला अस्पताल में किया जा रहा।
नारायणपुर : जिले के होम आईसोलेशन में रहने वाले कोविड पाजिटीव व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी होने अथवा सलाह लेने हेतु 24×7 जिला चिकित्सालय नारायणपुर में कोरोना नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है । नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने दूरभाष क्रमांक 07781-252245 और मोबाईल नंबर 6264638959 पर संपर्क कर सलाह लिया जा सकता है । साथ ही होम आईसोलेशन में रहने वाले लोगो की प्रतिदिन स्वास्थ्य की जानकारी कंट्रोल रूम में रखी जा रही है , । को रोना संक्रमित व स्वस्थ मरीजों, को भी कोरोना संक्रमण से बचाव एवं कोविड 19 संक्रमण संबंधित सलाह तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं बारे में जानकारी कंट्रोल रूम से दी जाती है।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कोरोना वायरस के नियंत्रण में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को आयुर्वेद काढ़ा वितरण करने के निर्देश आयुर्वेद अधिकारी को दिए। जिसके बाद से जिला अस्पताल नारायणपुर में प्रतिदिन आयुष काढ़ा का वितरण किया जा रहा है। अब तक के अध्ययन से यही सामने आया है कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होना जरूरी है। इसके लिए आयुष मंत्रालय ने दिशानिर्देश भी जारी किया है और लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़ा पीने की सलाह दी है।

