खैरागढ़ : बारिश के बाद नगर के विभिन्न वार्डों में मच्छरों व कीटों के प्रकोप बढ़ जाने से कीट व्याधि की रोकथाम के लिये नगर पालिका द्वारा प्रतिदिन फॉगिंग कार्य कराया जा रहा है. उक्त कार्य में नगर पालिका की स्वच्छता टीम जुटी हुई हैं जो रोजाना नगर के चार से पांच वार्ड में फॉगिंग का कार्य निरंतर कर रही है. पालिका के स्वच्छता प्रभारी टोडर सिंह ने बताया कि बीते पखवाड़े भर से बारिश व रूक-रूककर हो रही वर्षा के बाद वातावरण अनुकूलित होने से नगर में मच्छरों व कीट व्याधियों की रोकथाम के लिये निरंतर फॉगिंग का कार्य किया जा रहा है. स्वच्छता विभाग की टीम में प्रतिदिन तीन कर्मचारी फॉगिंग मशीन से कीट व्याधि के रोकथाम के लिये कार्य कर रहे हैं. फॉगिंग होने से नगर में मच्छर, मक्खी व अन्य कीट व्याधि की रोकथाम हो रही है वहीं हानिकारक जीवाणु नष्ट हो रहे हैं. अब तक स्टेट हाईवे से लगे नगर के मुख्य मार्ग, दाऊचौरा, पोस्ट ऑफिस चौक, बख्शी मार्ग, तुरकारीपारा, लांजी मार्ग, गोल बाजार, अस्पताल चौक, ठाकुरपारा सहित नगर के विभिन्न वार्डों के अंदरूनी इलाके में फॉगिंग का कार्य किया जा चुका है और शिकायत मिलने पर पालिका की टीम मौके पर पहुंचकर फॉगिंग कर रही है.
बारिश के बाद नगर में मच्छर, मक्खी व मानव जीवन के लिये हानिकारक अन्य कीट व्याधियों की रोकथाम के लिये स्वच्छता विभाग की टीम रोजाना फॉगिंग का कार्य कर रही है.
सीमा बख्शी
सीएमओ नगर पालिका खैरागढ़

